Site icon Dainik Savera Times

जोगिंद्रनगर में Jio Smart Point पर चोरी, बैग में रखा कैश लेकर आरोपी फरार

जोगिंद्रनगर: जिले में जीओ स्मार्ट प्वाइंट पर एक चोरी की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, राहुल नामक ग्राहक ने वीरवार को स्मार्ट प्वाइंट पर शॉपिंग करने के लिए गया। दुकान पर पहुंचने पर, स्मार्ट प्वाइंट के कर्मचारी ने उसे बैग को बाहर रखने के लिए कहा।

जिसके बाद राहुल ने बैग बाहर रख दिया और शॉपिंग करने के बाद जब बाहर आया, तो देखा कि उसका बैग गायब था। राहुल ने बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसका बैग चुरा लिया और खाली बैग वहीं छोड़ दिया। बैग में 1500 रुपये रखे हुए थे, जो कि चोरी हो गए। राहुल ने घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी।

पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है और सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू कर दी है। फुटेज से चोर की पहचान करने की कोशिश की जा रही है ताकि उसे पकड़ा जा सके और चोरी के मामले का हल निकाला जा सके। पुलिस ने जनता से भी अपील की है कि यदि किसी को इस संबंध में कोई जानकारी मिले तो वह तत्काल पुलिस को सूचित करें।

Exit mobile version