Site icon Dainik Savera Times

Bharmour के भरमाणी माता मंदिर में हुई चोरी, जांच में जुटी पुलिस

भरमौर (महिंद्र पटियाल) : भरमौर के भरमाणी माता मंदिर में शुक्रवार को चोरी की घटना सामने आई है। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी भरमौर नरेंद्र कुमार चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि वह भरमाणी माता मंदिर के दान पात्रों के निरीक्षण के लिए गए तो वहां पर रखे हुए दान पात्रों के ताले टूटे हुए पाए गए। उन्होंने मौके पर घटना का जायजा लिया और मंदिर परिसर में छानबीन कर मामले की स्थानीय पुलिस स्टेशन भरमौर में शिकायत दर्ज करवाई।

उन्होंने पुलिस विभाग को अति शीघ्र कार्यवाही अमल में लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा की चोरी के मामले में दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने स्थानीय लोगों से भी आग्रह किया है कि इस घटना के बारे में जिसे भी सूचना हो कृपया एडीएम कार्यालय में संपर्क करें ताकि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जा सके।

Exit mobile version