Site icon Dainik Savera Times

प्रदेश में 14 जनवरी की रात से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बारिश-बर्फबारी की संभावना

शिमला: हिमाचल प्रदेश में 14 जनवरी की रात से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से फिर बारिश-बर्फबारी का पूवार्नुमान है। सूबे में 16 से 19 जनवरी तक मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। निचले पर्वतीय-मैदानी क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। वहीं बीते दिन हुई बर्फबारी के चलते कई क्षेत्रों में शीतलहर बढ़ गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 15 जनवरी तक पूरे प्रदेश में मौसम साफ बना रहने का पूवार्नुमान है। वही मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की तरफ से न्यूनतम तापमान में गिरावट की संभावना ओर मैदानी भागों में कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है । अगले 48 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।

इसके बाद अगले 2-3 दिनों तक राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। उधर, निचले पहाड़ी-मैदानी क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर 13 से 15 जनवरी तक घना कोहरा छाए रहने का येलो अलर्ट है। वही शिमला में न्यूनतम तापमान 2.4, सुंदरनगर 2.1, भुंतर 2.1, कल्पा -3.6, धर्मशाला 4.6, ऊना 3.6, नाहन 6.3, केलांग -8.7, पालमपुर 1.0, मनाली -1.1, कांगड़ा 4.0, मंडी 4.5, बिलासपुर 5.4, हमीरपुर 2.9, डलहौजी 0.6, कुफरी -0.8, कुकुमसेरी -12.3, नारकंडा -2.5, भरमौर 0.3, रिकांगपिओ -0.1, सेऊबाग 0.6, धौलाकुआं 5.2, बरठीं 4.3, समदो -7.0, कसौली 3.4, पांवटा साहिब 8.0, सराहन 1.9, ताबो -10.9 व बजौरा में 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

ये भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट ने नेताजी को ‘राष्ट्रपुत्र’ घोषित करने की मांग वाली याचिका खारिज की, याचिकाकर्ता को लगाई फटकार

Exit mobile version