Site icon Dainik Savera Times

करवाचौथ के व्रत को लेकर कुल्लू के बाज़ारो में दिखी खूब रौनक

करवा चौथ के व्रत को लेकर कुल्लू की महिलाओं में भी खासा उत्साह देखा जा रहा है। कुल्लू के ढालपुर में बड़ी संख्या में महिलाएं मेहंदी लगाने के लिए पहुंच रही है और काफी मात्रा में शॉपिंग भी उनके ओर से की जा रही है। मेले में पहुंची महिलाओं का कहना है कि करवा चौथ के व्रत को लेकर काफी उत्साह रहता है। ऐसे में सुबह से ही तैयार होकर वह बाजारों में मेहंदी लगाने के साथ शॉपिंग भी कर रहे हैं। बाज़ार में आयी महिलाओ का कहना है की शाम को महिलाएं इकट्ठा होना शुरू हो जाएंगी और मंदिर में करवा चौथ की कथा भी पढ़ी जाएगी । इसके बाद सभी महिलाएं सज-सवर कर चांद निकलने का बेसब्री से इंतजार करेंगे।

ढालपुर पहुंची महिला अश्मिता शर्मा का कहना है की वह भी बाज़ार में मेहन्दी लगाने पहुंची हुई है ।उन्हें करवाचौथ का बेसब्री से इंतज़ार रहता है। शाम को घर पर पूजा करने के बाद सभी महिलाये एक साथ इक्क्ठा होकर चाँद निकलने का इंतज़ार करेगी।

वही महिला सीमा का कहना है की करवाचौथ को लेकर सभी महिलाओ में ख़ासा उत्साह देखने को मिलता है। कुल्लू में भी सभी इस त्यौहार को धूमधाम से मानते है। और अपने पति की लम्बी उम्र के लिए व्रत रखते है।

कमलेश का कहना है की सुबह से ही करवाचौथ व्रत को लेकर वह उत्साहित है। और वह भी बाज़ार में शॉपिंग करने के लिए पहुंचे है। और शाम के समय सभी महिलाये इक्कठा होकर मंदिर में पूजा करेंगी।

अनामिका का कहना है की करवाचौथ का व्रत उनके लिए बहुत मायने रखता है। सुबह 4 बजे उठा कर उन्होंने सरगी ली है और पूजा करने के बाद व्रत रखा है। पूरा दिन भर मंदिर जाने के साथ सभी महिलाये बाज़ार में शॉपिंग करने के लिए पहुँचते है। और रात को चाँद निकलने के बाद अपना व्रत तोड़ती है।

Exit mobile version