Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा में इस वर्ष प्लॉटके किराए में नहीं होगी बढ़ोतरी सुविधाएं व व्यवस्था होगी बेहतर

September 11, 2023

अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा में इस वर्ष प्लॉटके किराए में नहीं होगी बढ़ोतरी सुविधाएं व व्यवस्था होगी बेहतर

अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा में इस वर्ष प्लॉट आवंटन के किराए में नहीं होगी बढ़ोतरी तथा मेले में आने वाले व्यापारियों, देवलुओं व आमजन को बेहतर सुविधाएं व व्यवस्था मिलेगी। यह बात आज सीपीएस वन, उर्जा, पर्यटन व परिवहन एवं अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव समिति के अध्यक्ष सुन्दर सिंह ठाकुर ने आज कुल्लू दशहरा की तैयारियों को लेकर एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।

इन्होंने कहा कि वर्षा ऋतु में आई आपदा के मद्देनजर कुल्लू दशहरा में इस वर्ष प्लॉट आवंटन के किराए में बढ़ोतरी न करने का निर्णय लिया गया है। इन्होंने कहा कि प्लाट आवंटन में सब लेटिंग करने वालों पर भी शिकंजा कसा जाएगा।

इन्होंने कहा कि इस वर्ष का कुल्लू का दशहरा 24 अक्टूबर से पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। जिसे पूरी तरह से अंतरराष्ट्रीय स्तर के उत्सव के रुप में मनाया जाएगा। उत्सव के दौरान कुल्लू शहर को भिखारियों से मुक्त रखा जाएगा तथा साफ़ सफ़ाई की भी विशेष व्यवस्था की जाएगी।

इन्होंने कहा कि अन्तर्राष्ट्रीय सांस्कृतिक दलो ने सैद्धान्तिक रूप से भाग लेंने की मंजूरी दी हैं। इन्होंने कहा कि इसमें रूस, कजाकिस्तान,इज़राइल, सोमनिया, फीजी, कुवैत, क्यूबा, साऊथ सूडान, घाना,इथोपिया, जाम्बिया, पनामा, तजाकिस्तान, ताईवान, मलेशिया आदि देशों के अतिरिक्त भारतीय सांसकृतिक परिषद् ,प्रदेश के विभिन्न जिलों के सांस्कृतिक दल अपनी प्रस्तुतियां देंगे।

सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए कलाकेंद्र के अतिरिक्त एक मंच प्रदर्शनी मैदान में भी लगाया जाएगा जहां पर दिन में कलाकर अपनी प्रस्तुतियां देंगे। उत्सव में आने वाले देवी देवताओं तथा देवलुओं के लिए भी बेहतर व्यवस्था की जायेगी।

उन्होने कहा कि दशहरे में बाहर से आने वाले व्यापारियों की पूर्व जांच के पश्चात पहचान पत्र जारी किए जाएंगे। मेले के दौरान यहां भिखारियों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा तथा साफ़ सफाई का भी विशेष ध्यान रखा जाएगा जिसकी जिम्मेवारी नगर परिषद् निभायेगी।

उन्होंने कहा कि महल्ले के दूसरे दिन एक भव्य सांस्कृतिक परेड का भी आयोजन किया जाएगा जिसमें अंतर्राष्ट्रीय सांस्कृतिक दलों के अलावा प्रदेश तथा ज़िले के प्रमुख सांस्कृतिक दल भाग लेंगे।

बैठक में उपायुक्त आशुतोष गर्ग, अतिरिक्त ज़िला दंडाधिकारी अश्वनी कुमार, सहायक आयुक्त शशि पाल नेगी, नगर परिषद अध्यक्ष गोपालकृष्ण महन्त सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें