Site icon Dainik Savera Times

आगामी चार दिनों में भारी बरसात से मिलेगी राहत, इस दिन के बाद से फिर सक्रिय होगा मॉनसून

शिमला (गजेंद्र) : इस बार हिमाचल प्रदेश में मौनसून ने उग्र रूप दिखाया और लगातार हुई भारी बरसात ने चारों ओर तबाही मचाई हैं। शिमला समेत प्रदेश के कई इलाकों में लगातार 48 घंटे तक बारिश होती रही, जिसके बाद हिमाचल प्रदेश में तबाही का ऐसा मंजर देखने को मिला कि लोग घरों में भी खौफ के साए में रह रहे हैं। वहीं मौसम विभाग की माने तो अब मौसम प्रदेश में कुछ राहत बक्श सकता है। अगले कुछ दिनों तक कम बारिश होने की संभावना जताई गई है जिसके बाद प्रदेश में रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए एक रास्ता खुलता हुआ नजर आ रहा है।

शिमला मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक सुरेंद्र पॉल ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में जारी मानसूनी बरसात में गिरावट देखने को मिली है और आगामी 21 तारीख तक जारी रहने की संभावना हैं। उन्होंने बताया कि 21 अगस्त के बाद एक बार फिर प्रदेश में बरसात का दौरा बढ़ सकता है और कुछ इलाकों में भारी बारिश भी देखने को मिल सकती है। सुरेंद्र पॉल ने बताया कि ऐसे में प्रदेश के कुछ इलाकों में अलर्ट भी जारी किया जा सकता है। सुरेंद्र पाल ने बताया कि बात अगर पूरे अगस्त महीने के करे तो महीने के आखरी हफ्ते में एक बार फिर मानसून में तेजी देखने को मिल सकती है।

Exit mobile version