Site icon Dainik Savera Times

Himachal Cabinet में सुक्खू सरकार के ये सात विधायक बने मंत्री लेकिन तीन पद अभी रहेंगे खाली

हिमाचल प्रदेश की सुखविंद्र सुक्खू सरकार में सात विधायक मंत्री बनाए हैं। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर द्वारा सात विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई है। बताते चले कि धनीराम शांडिल ने सबसे पहले मंत्री पद की शपथ ली। इसके बाद चंद्र कुमार ने दूसरे स्थान पर मंत्री पद की शपथ ली। तीसरे स्थान पर हर्षवर्द्धन चौहान, चौथे स्थान पर जगत सिंह नेगी ने मंत्री पद की शपथ ली। पांचवें स्थान पर रोहित ठाकुर ने मंत्री पद की शपथ ली। अनिरुद्ध सिंह ने छठे स्थान पर और विक्रमादित्य सिंह ने सातवें स्थान पर मंत्री पद की शपथ ली। बता दें कि शिमला को पहली ही सूची में तीन मंत्री मिले हैं लेकिन मंत्रियों के तीन पद अभी भी खाली रहेंगे।

Exit mobile version