Last Updated: October 16, 2026

Dainik Savera Times Logo

शाहपुर:कोटला मेन बाजार में वर्तन की दुकान में चोरों ने लगाई सेंध, घटना CCTV में कैद

December 27, 2023

शाहपुर:कोटला मेन बाजार में वर्तन की दुकान में चोरों ने लगाई सेंध, घटना CCTV में कैद

शाहपुर (अमित शर्मा) : पुलिस चौकी कोटला के अंतर्गत कोटला मेंन बाजार में चोरों ने एक बर्तन की दुकान पर सेंधमारी की। जिसमें चोर नकदी व दुकान से कीमती सामान ले उड़ें। दुकान मालिक सुमीत अधिकारी ने बताया कि मंगलवार सुबह मुझे एक चायवाले ने फोन करके बताया की आपकी दुकान का ताला टूटा हुआ है। शटर बीच से उठाकर चोर अंदर घुसकर चोरी कर गए हैं। मैंने दुकान में जाकर देखा की दुकान में रखे हुए पैसे कुछ समान गायब था व दुकान का शटर बीच से खुला हुआ था।

उन्होंने बताया कि मैंने सीसीटीवी देखा तो 2 नकाबपोश चोरों ने मेरी दुकान में लूट को अंजाम दिया था। जिसकी सूचना उन्होंने पुलिस चौकी कोटला में दी है। उन्होंने बताया की 46 साल से दुकान चल रही है आजतक ऐसी घटना नहीं हुई। उन्होंने कहा कि लगातार तीन दिन से बैंकों में छुट्टी होने के कारण पैसे जमा नहीं किए थे और बैंक का वाउचर और 45 हजार रुपए दुकान में ही रखे थे। जिनको चोर चोरी करके सामान के साथ ले गए और लगभग 75 से 80 हजार रुपए के समान और पैसे चोरी हुए हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि कोटला बाजार में रात्रि गश्त लगाई जाए। साथ ही शिकायत पर जल्द कार्यवाही करते हुए इस चोरी की गुत्थी को सलझाया जाए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें