Site icon Dainik Savera Times

जोगिंद्रनगर में चोरों ने प्रवासी मजदूरों की झुग्गी-झोपड़ियों पर किया हाथ साफ; सिलेंडर, एलईडी और नगदी लेकर हुए फ़रार

हिमाचल: जोगिंद्रनगर में चोरों ने एक बार फिर चोरी की वारदात को अंजाम देते हुये शहर के करीब 12 झुगीयों में तोड फोड की और पालतू कुत्ते को भी तेजधार दार हथियार से मौत के घाट उतार दिया। चोरों ने झुगीयों में टीवी, एलइडी, एफ.डी, सिलेण्डर तथा झुगीयों में रखा सामान सहित नकदी भी चुरा के ले गये। शहर के साथ लगती इन झुगीयों में रहने वाले प्रवासी राजस्थान के रहने वाले सभी लोग आजकल अपने घर राजस्थान गये थे। जब उन्हें इस चोरी का पता चला तो साथ लगते राजस्थानी मूल के लोगों ने दो लोगों को पकड कर पुलिस के हवाले किया है। उधर पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। बीती रात ही अन्य चोरी की घटना चौंतडा के समीप गांव, खोली में पेश आई जहां पर चोरों ने प्रीतम पठानिया के घर में चोरी की वारदात को अंजाम देते हुये घर मे रखे सामान को इधर उधर फेंक दिया।

Exit mobile version