Last Updated: October 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह में आने वालों का होगा कोरोना टैस्ट, राष्ट्रपति Droupadi Murmu होंगी मुख्य अतिथि

April 13, 2023

विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह में आने वालों का होगा कोरोना टैस्ट, राष्ट्रपति Droupadi Murmu होंगी मुख्य अतिथि

शिमला : हिमाचल विश्वविद्यालय का 26वां दीक्षांत समारोह 19 अप्रैल को होगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दीक्षांत समारोह की मुख्यातिथि होंगी। समारोह में राष्ट्रपति के साथ राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल व मुख्यमंत्नी सुखिवंदर सिंह सुक्खू के अलावा कई अन्य वीआईपी शिरकत करेंगे। प्रदेश में बीते कुछ दिनों से कोरोना संक्र मण के बढ़ते मामलों को देखते हुए दीक्षांत समारोह में सभागार में उपस्थित होने वाले सभी लोगों को कोरोना प्रोटोकोल की अनुपालना सुनिश्चित करनी होगी। दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के साथ मंच सांझा करने वाले , सम्मानित होने वालो छात्नों सहित आस पास मौजूद रहने वाले सभी को कोरोना टेस्ट करवाना अनिवार्य है। विश्व विद्यालय प्रशासन ने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों व शिक्षकों का कारोना टेस्ट करवाना भी अनिवार्य किया है। इसके लिए 16 और 17अप्रैल को विवि में विशेष कारोना टेस्ट कैम्प लगाया जा रहा हैं।

इसके अलावा समारोह के लिए आमंत्रित सभी लोगों को भी कारोना टेस्ट रिपोर्ट एक दिन पूर्व भेजने के निर्देश दिए गए है। कोरोना की नेगेटिव रिपोर्ट के बगैर समारोह में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। विश्व विद्यालय प्रशासन 26 वां दीक्षांत समारोह की तैयारियों में जुटा है, जिसमें समारोह की सभी व्यवस्थाओं सहित सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान केंद्रित किया गया है। तैयारियों को लेकर विवि प्रशासन के ताजा निर्देशो के तहत 18 व 19 अप्रैल को विश्वविद्यालय में वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। प्रशासन ने सभी शिक्षकों, गैर शिक्षकों एवं छात्नों से दीक्षांत समारोह के दौरान सार्वजनिक वाहनों का ही प्रयोग करने की अपील की है। दीक्षात समारोह के मद्देनजर विवि प्रशासन ने 14, 15 एवं 16 अप्रैल के सार्वजनिक अवकाश को अपने कर्मियों व अधिकारियों के लिए रद्द कर दिया है।

समारोह की तैयारियों के लिए विशेष समितियां गठित की गई है , जिनके साथ कुलपति, आचार्य सत प्रकाश बंसल की बैठकों को दौर जारी है। कुलपति द्वारा समितियां से संबंधित तैयारियों का फीडबैक लिया जा रहा है और जरूरी दिशा निर्देश जारी किए जा रहे हैं। बुधवार को सुरक्षा व यातायात व्यवस्था को लेकर कुलपति, आचार्य सत प्रकाष बंसल ने डी.आई.जी. एवं पुलिस अधीक्षक शिमला के साथ सुरक्षा सम्बन्धी चर्चा की। डी.आई.जी. एवं पुलिस अधीक्षक ने विश्वविद्यालय परिसर में सुरक्षा सम्बन्धी निरीक्षण किया। इस दौरान तय किया गया कि 18 व 19 अप्रैल को विश्व विद्यालय में वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें