Site icon Dainik Savera Times

नशे के खिलाफ 13 नवंबर को मंडी में निकलेगी जागरूकता वॉकथॉन

Thousands to Join Anti-Chitta Walkathon in Mandi on November 13 : मंडी। पड्डल मैदान में 13 नवंबर को एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन आयोजित की जाएगी। इसमें हजारों लोग भाग लेकर हिमाचल को नशामुक्त बनाने का संकल्प लेंगे। उपायुक्त अपूर्व देवगन ने बुधवार को आयोजन स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।

इस दौरान उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि आयोजन से जुड़ी सभी तैयारियां निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरी की जाएं, ताकि कार्यक्रम का सफल एवं सुचारू आयोजन सुनिश्चित हो सके। उपायुक्त ने कहा कि हिमाचल प्रदेश को चिट्टे जैसे घातक नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से आयोजित इस जागरूकता वॉकथॉन में हजारों लोग भाग लेंगे । कार्यक्रम के दौरान एंटी चिट्टा जागरूकता स्टॉल भी लगाए जाएंगे।

https://dainiksaveratimes.com/wp-content/uploads/2026/11/1001220455.mp4

इसके अतिरिक्त, पड्डल मैदान में सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से भी लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया जाएगा। उन्होंने जिला के सभी नागरिकों, युवाओं, सामाजिक संगठनों और विभिन्न संस्थाओं से आह्वान किया कि वे इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लें और नशामुक्त हिमाचल के संकल्प को साकार करने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। उपायुक्त ने वॉकथॉन के आयोजन में सहयोग दे रहे सभी समाजसेवियों एवं संस्थाओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नशे के खिलाफ इस सामूहिक मुहिम को सफल बनाने में समाज के प्रत्येक वर्ग का सहयोग महत्वपूर्ण है।

https://dainiksaveratimes.com/wp-content/uploads/2026/11/1001220454.mp4

इस अवसर पर एसडीएम सदर मंडी चंद्र प्रकाश, जिला विकास अधिकारी ग्रामीण विकास गोपी चंद पाठक, पंचायत अधिकारी अंचित डोगरा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Exit mobile version