Last Updated: October 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

Himachal के चूड़धार में तीन इंच बर्फबारी, सावधानी पूर्ण यात्रा करने की दी सलाह

May 8, 2023

Himachal के चूड़धार में तीन इंच बर्फबारी, सावधानी पूर्ण यात्रा करने की दी सलाह

शिमलाः हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में चूड़धार में तीन इंच हिमापत हुआ है। पर्यटन एवं धार्मिक नगरी चूड़धार में मौसम बार-बार करवट बदल रहा है। गत दिवस चूड़धार में सुबह 800 बजे तक मौसम पूरी तरह साफ था। चोटी पर धूप खिल रही थी। अचानक आसमान में बादल घुमड़ने शुरु हुए और नौ बजे के बाद बर्फबारी शुरु हो गई जो करीब डेढ़ घंटे तक हुई। इस दौरान चूड़धार में तीन इंच तक ताजा हिमपात हुआ। बर्फबारी के बाद चूड़धार का तापमान दो डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जिसके कारण चूड़धार में ठंड का प्रकोप काफी बढ़ गया। शनिवार देर रात तक चूड़धार पहुंचे करीब 150 से अधिक श्रद्धालु बर्फबारी के चलते सुबह करीब 11 बजे तक चूड़धार में ही फंसे रहे।

मौसम साफ होने के बाद ही श्रद्धालुओं को चूड़धार से रवाना किया गया। उधर, चुड़ेश्वर सेवा समिति के प्रबंधक बाबू राम शर्मा ने बताया कि समिति की और से आयोजित की जाने वाली लंगर सेवा 15 मई से शुरु हो जाएगी। समिति यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था सोमवार से ही शुरु कर देंगी। खराब मौसम के बीच ही मंदिर न्यास के अध्यक्ष एवं एसडीएम चैपाल एनएस चैहान बताया कि जल शक्ति विभाग की टीम के साथ चूड़धार पहुंचे। उन्होंने वहां की व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने समिति के प्रबंधक और मंदिर के पुजारियों को निर्देश दिए कि यात्रियों की सुविधाओं में किसी की कमी नहीं आनी चाहिए। उन्होंने कहा कि फिलहाल आज चूड़धार में मौसम खराब चल रहा है। बार-बार बर्फबारी होने से रास्ते में बर्फ जम रही है जिसके कारण यात्रा जोखिमपूर्ण बन रही है। उन्होंने यात्रियों को सलाह दी कि चूड़धार यात्रा सावधानी पूर्ण करें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें