Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

युवा संसद प्रतियोगिता : तीन युवाओं को मिलेगा राष्ट्रीय स्तर पर भाग लेने का मौका

November 5, 2026

युवा संसद प्रतियोगिता : तीन युवाओं को मिलेगा राष्ट्रीय स्तर पर भाग लेने का मौका
Three Kullu Youth to Advance to State-Level Youth Parliament : कुल्लू। ढालपुर में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के मेरा युवा भारत कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता आयोजित की गई।

इसमें विभिन्न प्रतियोगिताओं और गतिविधियों के माध्यम से युवाओं ने अपनी प्रतिभा दिखाई। प्रतियोगिता से चयनित तीन युवा शिमला में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। वहां से चयनित तीन युवाओं को जनवरी में दिल्ली में राष्ट्रीय युवा दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ संवाद करने का अवसर मिलेगा।

जिला स्तर की इस प्रतियोगिता में तीन छात्रों का चयन किया जाएगा। जो आगामी समय में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में तीन युवाओं का चयन किया जाएगा। जो जनवरी माह में दिल्ली में होने वाले राष्ट्रीय युवा दिवस पर भाग लेंगे। जहां पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा भारत वर्ष से आए युवाओं के साथ संवाद किया जाएगा। कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए माई भारत की जिला युवा अधिकारी प्रतिभा शर्मा ने बताया कि आने वाले दिनों में भी युवाओं के बीच अन्य गतिविधियां आयोजित की जाएगी।

ऐसे में भारत सरकार का भी प्रयास है कि जो भी युवा अपने मत का प्रयोग करते हैं। उन सब से यह राय ली जाए कि किस तरह से देश को विकसित बनाया जा सके और किस तरह से देश को समृद्ध बनाने में युवाओं की सहभागिता भी दर्ज की जाए। उन्होंने बताया कि जिला स्तर के बाद शिमला में राज्य स्तर की प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी और विजेता तीन युवाओं को राष्ट्रीय युवा दिवस में भाग लेने का भी अवसर प्रदान किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें