Site icon Dainik Savera Times

सिरमौर में ट्रक ओर कार में भिड़ंत तीन युवाओं की दर्दनाक मौत

नाहन : जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब में हिमाचल को उत्तराखंड से जोड़ने वाले यमुना कुल्हाल पुल पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान 32 वर्षीय तरसेम सिंह पुत्र अतर सिंह निवासी शिलाई, जिला सिरमौर, 37 वर्षीय अमित कुमार पुत्र महाकर सिंह निवासी शांति नगर, भोपा रोड, नई मंडी मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश और सोनू पुत्र वेदपाल सिंह निवासी नगला हुकम सिंह, ग्रेटर नोएडा, दिल्ली के रुप में हुई हैं। जानकारी के अनुसार हादसा उस समय पेश आया जब एक तेज रफ्तार क्रेटा कार आगे चल रहे ट्रक से जा टकराई।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पांवटा साहिब पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे युवकों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। एसपी सिरमौर निश्चिंत सिंह नेगी ने हादसे में तीन लोगों की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि तीनों शवों का पोस्टमार्टम करवाकर शवों को उनके परिजनों को सौंप दिया गया है।

Exit mobile version