Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

स्‍कूल जा रही दो छात्राओं को टिप्‍पर ने रौंदा, एक की मौके पर मौत; दूसरी गंभीर रूप से घायल

July 28, 2023

स्‍कूल जा रही दो छात्राओं को टिप्‍पर ने रौंदा, एक की मौके पर मौत; दूसरी गंभीर रूप से घायल

संतोषगढ़ (पंकज चोपड़ा):  संतोषगढ़ के पंजाब से सटे गांव भलाण में स्कूल जा रही दो छात्राओं को टिप्पर ने कुचल दिया। एक की मौके पर ही मौत हो गई, दूसरी गंभीर रूप से घायल हुई है। दम तोड़ने वाली छात्रा नांनग्रां गांव की रहने वाली है। ग्रामीणों ने मार्ग जाम लगा दिया है।

ट्रैफिक डायवर्ट करने से हो रहे हादसे

नंगल में नेशनल हाईवे एक्सटेंशन 503 के रास्ते निर्माणाधीन फोरलेन फ्लाईओवर के कारण भलाण इलाके से ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है। इस वजह से वहां लगातार हादसे हो रहे हैं।

छात्रा की मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने लगाया जाम

नंगल के निकट गांव भलाण में मुख्य मार्ग पर टिप्पर के नीचे आने से दम तोड़ चुकी छात्रा के स्वजनों के साथ मिलकर ग्रामीणों ने मार्ग पर जाम लगा दिया है।ट्रक के चालक पकड़ कर खूब धुनाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया है। मार्ग पर जाम लगने के कारण नेशनल हाईवे के डाइवर्ट मार्ग पर सैकड़ों वाहन जाम में फंसे हुए हैं। प्रदर्शन जारी है। प्रदर्शनकारियों ने टिप्पर के टायरों की हवा निकाल कर सड़क मार्ग को पूरी तरह से जाम कर दिया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें