Site icon Dainik Savera Times

भीड़ को निकालने के लिए होमगार्ड धर्मवीर श्रदालुओं के साथ करते हैं मधुर व्यवहार

शक्तिपीठ चिंतपूर्णी मन्दिर में सेवाएं देने वाले सिरमौर के होमगार्ड धर्मवीर सिंह राठौर पिछले चार महीने से मन्दिर में डयूटी दे रहे हैं और मन्दिर में डयूटी देने के दौरान उनकी सेवाएं काफी बेहतरीन देखने को मिली हैं होमगार्ड धर्मवीर मंदिर में भीड़ पड़ने के दौरान अन्य होमगार्डों की सहायता से भीड़ को नियंत्रित करने और व्यवस्था बनाने में बेहतरीन भूमिका निभाते हैं यही नहीं मन्दिर आने वाले श्रदालुओं के साथ भी बेहतर व्यवहार करते नजर आते हैं।धर्मवीर के कार्यशैली की मन्दिर आने वाले श्रदालु भी प्रशंसा करते नजर आते हैं।वंही होमगार्ड धर्मवीर सिंह राठौड़ ने बताया कि उन्हें अपने उच्चा अधिकारियों से जो भी दिशा निर्देश मिलते हैं वे उसी के अनुसार कार्य करते हैं यंहा मन्दिर में शिफ्टों में होमगार्ड के जवान काम करते हैं।

Exit mobile version