Site icon Dainik Savera Times

शादी की खुशियां मातम में बदली, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार; 2 की मौत 3 घायल

Accident

Accident

Himachal Accident : हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में दशहरा के दिन एक दर्दनाक हादसा हुआ जिसने शादी के माहौल को मातम में बदल दिया। आपको बता दें कि बरात में जा रहे लोगों की कार अनियंत्रित होकर लगभग 150 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस दुर्घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

सुबह हुआ दर्दनाक हादसा

घटना पच्छाद विधानसभा क्षेत्र की नैनाटिक्कर-ढंगयार सड़क पर किला कलाच के समीप सुबह करीब 9 बजे के आसपास हुई। जानकारी के अनुसार, कार (नंबर HP 11A 3859) बरात के साथ सोलन जिले के अर्की उपमंडल के घेणा भूमती गांव से ढंगयार जा रही थी। रास्ते में कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की खबर मिलते ही शादी का जश्न मातम में बदल गया।

ये भी पढ़े : अमृतसर पुलिस को मिली बड़ी सफलता: हथियार और नशा तस्करी नेटवर्क का किया भंडाफोड़

दो की मौत, तीन घायल

कार में कुल पांच लोग सवार थे। इनमें वीरेंद्र और लीला दत्त की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, चालक केशव, जयदेव और कमलचंद गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से एमएमयू मेडिकल कॉलेज व अस्पताल सुल्तानपुर रेफर किया गया। डॉक्टरों के अनुसार, घायलों में जयदेव और केशव की हालत नाजुक बनी हुई है।

मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही पच्छाद पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे की जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच के मुताबिक, कार अनियंत्रित होने से यह दर्दनाक हादसा हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस हादसे ने खुशियों भरे शादी समारोह को गहरे दुख में बदल दिया। परिजनों के साथ-साथ पूरे गांव में मातम का माहौल छा गया है।

Exit mobile version