Dainik Savera Times

फोरलेन पर सफर होगा महंगा, मंडी से मनाली तक दो स्थानों पर फिर देना होगा Toll Tax

Toll Tax Manali: रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को अब से मनाली फोरलेन पर सफर महंगा पड़ने वाला है। बता दें कि टकोली और डोहलूनाला में अब फिर से टोल टैक्स भरना पड़ेगा। प्राकृतिक आपदा के कारण 2023 में दोनों बैरियर को बंद कर दिया था। अब करीब 16 महीने बाद यह टोल टैक्स इसी माह के आखिर में शुरू करने की तैयारी है। इससे यहां सफर करने वाले स्थानीय लोगों और पर्यटकों को भी अब टोल टैक्स पर जेब खाली करनी होगी।

Toll Tax Manali
Toll Tax Manali

प्राधिकरण के अधिकारी फाेरलेन मरम्मत की स्थिति के अनुसार ही टोल टैक्स का निर्धारण करेंगे। लेकिन 2 स्थानों पर फिर टोल टैक्स शुरू होने से जनता ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। कुल्लू के रहने वाले टैक्सी चालक कविंदर ठाकुर का कहना है कि टोल टैक्स शुरू होने से टैक्सी चालकों के लिए भी मुश्किलें बढ़ेगी। उन्होंने कहना है कि मंडी से मनाली तक न सिर्फ 2 जगह टोल टैक्स देना पड़ेगा, जबकि सड़को की खस्ता हालत को देखते हुए अभी यह टोल टैक्स शूर नहीं होना चाहिए। पर्यटकों के लिए यह सफर और महंगा होगा क्योंकि यह दिनों टोल देने बाद भी मनाली पहुंचने से पहले पर्यटकों को ग्रीन टैक्स भी देना पड़ता है।

Exit mobile version