Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

ढालपुर मैदान में कल होगी ‘कुल्लू फेस्टिवल ऑफ स्पीड’ प्रतियोगिता,बाइक और मोटर के शौकीन लेंगे भाग

November 27, 2024

ढालपुर मैदान में कल होगी ‘कुल्लू फेस्टिवल ऑफ स्पीड’ प्रतियोगिता,बाइक और मोटर के शौकीन लेंगे भाग

कुल्लू: हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू के ढालपुर में पहली बार कुल्लू फेस्टिवल ऑफ स्पीड प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। हिमालयन एक्सट्रीम मोटर स्पोर्ट्स के द्वारा यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा और स्पीड का शौकीन रखने वाले देश-विदेश से 125 खिलाड़ी इसमें भाग लेंगे।

यह प्रतियोगिता ढालपुर के खेल मैदान में आयोजित की जाएगी और इसकी तैयारी भी पूरी कर ली गई है। हिमालयन एक्सट्रीम मोटर स्पोर्ट्स के अध्यक्ष सुरेश राणा ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में पहली बार इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसमें भाग लेने वाले खिलाड़ी की आयु 18 साल होनी आवश्यक हैं और उनके पास ड्राइविंग लाइसेंस होना काफी आवश्यक है।

इसके अलावा हिमालय एक्सट्रीम मोटर स्पोर्ट्स के द्वारा भी लाइसेंस बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि यहां ढालपुर मैदान में स्पीड का शौकीन रखने वालों के लिए विविध तरह की कैटेगरी रखी गई है और हर कैटेगरी में विजेता रहने वाले को इनाम देकर भी सम्मानित किया जाएगा। सुरेश राणा ने बताया कि इस प्रतियोगिता को करवाने का मुख्य मकसद है कि इससे युवा एडवेंचर खेलों की ओर मुड़ सके।

हिमाचल प्रदेश में इस तरह की खेले आयोजित नहीं होती है। लेकिन बाहरी राज्यों तथा अन्य जगहों पर इस तरह की प्रतियोगिता आयोजित करवाई जाती है। जिसमें स्पीड का शौकीन रखने वाले खिलाड़ी अपने प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन करते हैं। ऐसे में तीन दिनों तक इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा और शनिवार को इसका समापन किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें