Dainik Savera Times

कुल्लू आने वाली पर्यटक देवसंहरालय में देख सकते है कुल्लू की देव संस्कृति

कुल्लू: देवसदन में देव संस्कृति संग्रहालय स्थापित किया गया है। इसमें देवी देवताओं से जुड़ी वस्तुएं, पुस्तकें आदि उपलब्ध है। कुल्लू के देवी देवताओं के मंदिरों से जुड़े इतिहास से संबंधित पुस्तकें भी संग्रहालय में रखी गई है। यहां आने वाले पर्यटक भी देव वाद्य यंत्रों, देवालयों में इस्तेमाल होने वाले औजारों को यहां देख सकते है । पर्यटक संग्रहालय में जाकर देव संस्कृति से जुड़ी तमाम जानकारी एक छत के नीचे पा सकेंगे।

देवसंदन में लिपिक के पद पर कार्यरत कांता देवी ने बताया कि इस देव सदन में पर्यटक भी यहां आकर देव संस्कृति को समझ सकते है। यहां आने के लिए न ही कोई शुल्क देना उड़ेगा। हफ्ते से 6 दिन सोमवार से शनिवार को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक यह देव संग्रहालय आम जनता के लिए खुला रहता है।

 

Exit mobile version