Site icon Dainik Savera Times

मनाली से अटल टनल जा रहे पर्यटकों की कार में लगी आग, बाल-बाल बची जान

मनाली-लेह मार्ग पर अटल टनल रोहतांग से कुछ दूरी पर दिल्ली के पर्यटकों की चलती कार में अचानक आग लग गई। पर्यटकों में अफरा-तफरी मच गई और वे गाड़ी रोककर तुरंत बाहर निकल आए। कार में एक बच्चे समेत पांच लोग सवार थे। सोलंगनाला से आगे अटल टनल से कुछ दूरी पर कार में अचानक आग लग गई। सूचना मिलते ही मनाली अग्निशमन केंद्र से दमकल वाहन मौके पर भेजे गए। अग्निशमन चौकी अटल टनल से भी एक दमकल वाहन मौके पर पहुंचा। कार्यकारी अग्निशमन अधिकारी प्रीतम ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Exit mobile version