जिला कुल्लू के मुख्यालय ढालपुर के मैदान में दशहरा उत्सव पर कारोबार करने आए व्यापारियों को इस बार महंगे दामों पर प्लाट दिए जा रहे हैं। ऐसे में अब व्यापारियों ने जिला प्रशासन को चेतावनी दी है कि अगर उन्हें बीते साल के दामों पर प्लांट नहीं दिए गए तो वह अपना सामान लेकर वापस चले जाएंगे।
वहीं व्यापारियों का यह भी कहना है कि एक तो उनकी पुरानी जगह को बदलकर दूसरी जगह दे दी गई है और ऊपर से यहां पर प्लाट के अधिक दाम मांगे जा रहे हैं। जो बिल्कुल भी सही नहीं है। इसी मुद्दे को लेकर व्यापारी ढालपुर मैदान में एकत्र हुए और उन्होंने प्रशासन से मांग रखी कि जल्द इस पर निर्णय लिया जाए।

ढालपुर में महंगे प्लांट के विरोध में प्रदर्शन कर गुजरात के व्यापारी राजू ने बताया कि वह पिछले 40 सालों से दशहरा उत्सव में व्यापार करने के लिए आ रहे हैं। साल 2024 और 25 में उन्हें कम दामों पर प्लाट मिले थे लेकिन अब प्लाट किसी एक ठेकेदार को दिए गए हैं। जो मनमाने रेट वसूल रहे हैं। ऐसे में जब उन्होंने महंगे प्लांट का विरोध किया तो वह कह रहे हैं कि पुराने प्लाट की पर्ची लो। वरना उन्हें महंगे दामों पर ही प्लाट खरीदना होगा। गिरधारी लाल का कहना है कि यहां पर बीती रात के समय कुछ लोगों के द्वारा उनके साथ अभद्र व्यवहार भी किया गया और उनके साथ है गाली-गलौज भी किया गया। उन्होंने कहा कि प्रशासन को चाहिए कि वह इस और जल्द से जल्द ध्यान दें। ताकि सभी व्यापारियों को कम दामों पर प्लाट मिल सके और वह अपना कारोबार कर सके।
दिल्ली से आए व्यापारी तफसीर रमेश ने कहा कि वह पिछले कई सालों से दशहरा उत्सव में अपनी दुकान लगा रहे हैं। लेकिन इस बार प्लांट के दामों में दो से तीन गुना वृद्धि की गई है जो बिल्कुल भी सही नहीं है। पहले वह जिस जगह पर व्यापार करते थे वह जगह भी अब बदल दी गई है। जिसके चलते भी उन्हें परेशानी उठानी पड़ रही है। ऐसे में प्रशासन को चाहिए की बसें और ध्यान दें और व्यापारियों को बीते साल के दामों पर ही प्लाट उपलब्ध करवाया जाए।
व्यापारी मीरा ने बताया कि वह बीते कई सालों से दशहरा उत्सव में आ रहे है. ऐसे में अब प्लांट का मूल्य बढ़ने से उन्हें भी व्यापार करने में दिक्कत हो रही है.
📍 Location: Kullu (Kullu)