Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

हिमाचल में दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बाइक, युवक की मौके पर हुई मौत

November 30, 2025

हिमाचल में दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बाइक, युवक की मौके पर हुई मौत

हिमाचल डेस्क : सोलन जिले के सुबाथू क्षेत्र में देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जिसमें एक 21 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, युवक अपनी बाइक पर सुबाथू से गंबरपुल की ओर जा रहा था। जैसे ही वह कक्कड़हट्टी-गंबरपुल मार्ग के बीच पहुंचा, तब अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई और गहरी खाई में जा गिरी।

स्थानीय लोगों ने दुर्घटना की आवाज सुनकर तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया, लेकिन तब तक युवक ने दम तोड़ दिया था। मृतक की पहचान अनुज कुमार, निवासी गांव पोली (जुलाना), जिला जींद, हरियाणा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दुर्घटना के समय वह अकेला ही बाइक चला रहा था।

घटना की सूचना मिलते ही सुबाथू पुलिस दल मौके पर पहुंचा और शव को खाई से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। वहीं, युवक की मौत से उसके परिवार में शोक की लहर फैल गई है। परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है और आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें