कुल्लू: संसारी-किलाड़-तिंदी-थिरोट सड़क पर एक सड़क हादसे में 13 लोगों की जान चली गई। कडूनाला और श्योर के बीच गोरना के पास अचानक पहाड़ी दरकने से भारी चट्टानें टाटा सूमो पर आ गिरीं। हादसा शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे हुआ, जब सूमो कुल्लू से पांगी की ओर जा रही थी।
पुलिस के अनुसार टाटा सूमो (एचपी-01एम-2210) में चालक सहित 13 लोग सवार थे। पहाड़ी से भारी चट्टानें गिरने के कारण वाहन पूरी तरह मलबे में दब गया और सभी यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, पुलिस, सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) और अन्य संबंधित एजेंसियां मौके पर पहुंच गईं। राहत एवं बचाव अभियान युद्धस्तर पर चलाया गया। बीआरओ की मशीनों से मलबा हटाकर वाहन तक पहुंच बनाई गई और सभी शवों को बाहर निकालकर कब्जे में लिया गया।
हादसे में मृतकों की पहचान-
–बीर सिंह (35) पुत्र सुरम चंद निवासी गांव घिसाल, डाकघर साच, तहसील पांगी
–बीर सिंह पुत्र लाल चंद निवासी गांव शून, डाकघर सेचूनाला, तहसील पांगी
–बुद्धी सिंह पुत्र सावल दास निवासी डाकघर साच
–कमला कुमारी पत्नी बुद्धी सिंह निवासी डाकघर साच
–अनिल कुमार पुत्र हरी कृष्ण निवासी डाकघर साच
–रेखा (24) पुत्री महेंद्र कुमार निवासी हिलौर, डाकघर सहाली, तहसील पांगी
–सौरभ सिंह पुत्र बीर सिंह निवासी घिसाल, डाकघर साच, तहसील पांगी
–अंजना पुत्री चैन सिंह निवासी सेचू, तहसील पांगी
–सोमन आंगमो पत्नी छेरिंग दोरजे निवासी गांव छलिंग, डाकघर उदयपुर, जिला लाहौल-स्पीति
–छह माह के आरू पुत्र छेरिंग दोरजे निवासी गांव छलिंग, डाकघर उदयपुर
–संजय कुमार पुत्र मोहन लाल निवासी कुमार, तहसील पांगी
–हंसराज निवासी धरवास, तहसील पांगी, जिला चंबा
बताया जा रहा है कि उदयपुर–किलाड़ मार्ग पिछले दिन बंद होने के कारण वाहन में सवार सभी यात्री तिंदी में रुके हुए थे। मार्ग खुलने के बाद वे पांगी की ओर रवाना हुए थे, तभी कडू नाला के पास यह हादसा हो गया।
📍 Location: लाहौल – पांगी रोड (Lahual)
मेष: दिन शुभ रहेगा...