हिमाचल डेस्कः प्रदेश के मंडी जिले के सराज विधानसभा क्षेत्र में आने वाले प्रसिद्ध पर्यटन स्थल शिकारी माता मंदिर मार्ग पर बीती रात एक दर्दनाक हादसा हुआ। इस हादसे में एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में 2 व्यक्तियों की मौत हो गई और 2 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
ये भी पढ़ें :-
जानकारी के अनुसार बीती रात करीब 1 बजे एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस हादसे के समय बस में 4 लोग सवार थे। जिसमें से 2 लोगों की मौत हो गई और 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस की टीम और एंबुलेंस 108 मौके पर पहुंची। रेस्क्यू टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों और शवों को खाई से बाहर निकाला।
मृतकों की पहचान भूपेंद्र निवासी गांव जाजर, तहसील थुनाग, हेत राम निवासी गांव भराड़, तहसील थुनाग के रूप में हुई है। वहीं, घायलों की पहचान पूर्ण चंद निवासी गांव करसोली (थुनाग) व राज ठाकुर निवासी गांव चुरासनी (चुराग) के रूप में हुई है, जिनका प्राथमिक उपचार के बाद नेरचौक मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया है।
पुलिस ने हादसे वाली जगह का मुआयना किया और मामला दर्ज लिया है। दूसरी ओर प्रशासन की ओर से प्रभावित परिवारों को फौरी राहत देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
ये भी पढ़ें :-

