Site icon Dainik Savera Times

Himachal Accident: किन्नौर में दर्दनाक सड़क हादसा, मां-बेटे समेत 4 लोगों की मौत, एक गंभीर घायल

road accident in kinnaur

road accident in kinnaur

हिमाचल डेस्कः प्रदेश के जिला किन्नौर में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। निचार उपमंडल के तहत जानी लिंक रोड पर एक कार गहरी खाई में गिर गई, जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई। हादसे में मरने वालों में मां-बेटा भी शामिल हैं। कार में कुल 5 लोग सवार थे, जिनमें से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है।

ये भी देखें :-

जानकारी के अनुसार एचपी-26बी-8999 नंबर की कार अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। बताया जा रहा है कि चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया, जिसके चलते कार सीधे ढलान से नीचे जा गिरी। हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

हादसे में मरने वालों की पहचान

हादसे में 19 वर्षीय हिमेश कुमार (पुत्र नरेश कुमार), 42 वर्षीय कृष्णा देवी (पत्नी नरेश कुमार), 47 वर्षीय सुषमा (पत्नी रोशन लाल) और 30 वर्षीय इंद्र लाल (पुत्र हरि लाल) की मृत्यु हो गई। इनमें से तीन मृतक एक ही गांव जानी, डाकघर रामनी, तहसील निचार, जिला किन्नौर के निवासी थे।

हादसे में घायल व्यक्ति की पहचान

वहीं, 32 वर्षीय विद्या कृष्ण (पुत्र हरि लाल), निवासी गांव जानी, डाकघर रामनी, तहसील निचार, जिला किन्नौर, का अस्पताल में उपचार चल रहा है।

ये भी पढ़ें :-

Exit mobile version