Last Updated: November 16, 2026

Dainik Savera Times Logo

रामपुर के पशाडा में दर्दनाक सड़क हादसा, खाई में गिरी गाड़ी; तीन लोगों की मौत

November 16, 2026

रामपुर के पशाडा में दर्दनाक सड़क हादसा, खाई में गिरी गाड़ी; तीन लोगों की मौत

रामपुर बुशहर: रामपुर उपमंडल के पशाडा क्षेत्र में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। हादसा रामपुर-गौरा सड़क पर बारसान मोड़ के समीप उस समय पेश आया, जब एक छोटा वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरा। हादसे की सूचना मिलते ही क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने भी राहत एवं बचाव कार्य में सहयोग किया।

जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह वाहन रामपुर-गौरा सड़क से गुजर रहा था। इसी दौरान बारसान मोड़ के पास चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया और वाहन सड़क से नीचे खाई में लुढ़क गया। हादसा इतना गंभीर था कि इसमें तीन लोगों की जान चली गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस थाना रामपुर की टीम, अग्निशमन विभाग, राजस्व विभाग के अधिकारी और एंबुलेंस मौके पर पहुंच गए। सभी विभागों की संयुक्त टीमों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। खाई में गिरे वाहन से लोगों को बाहर निकालने और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की गई।

📍 Location: शिमला (शिमला)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें