Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

बुशहर B.Ed. संस्थान के प्रशिक्षुओं ने एड्स को लेकर किया गया जागरूकता रैली का आयोजन

December 2, 2024

बुशहर B.Ed. संस्थान के प्रशिक्षुओं ने एड्स को लेकर किया गया जागरूकता रैली का आयोजन

रामपुर बुशहर (मीनाक्षी):  बुशहर बीएड संस्थान  कलना के प्रशिक्षु छात्रों ने एड्स दिवस के उपलक्षय में रामपुर बुशहर में सोमवार को रैली का आयोजन किया। जिसमें 200 के करीब छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया। रैली को संस्थान के अध्यक्ष पवन आनंद , कोषाध्यक्ष हितेंद्र गुप्ता, प्राचार्य डॉ. तिलक राज भारद्वाज तथा बॉयज स्कूल रामपुर के प्रधानाचार्य रतन गुप्ता की उपस्थिति में हरी झंडी देकर रवाना किया।

इस दौरान जानकारी देते हुए संस्थान के अध्यक्ष पवन आनंद ने बताया कि जागरूकता रैली का मुख्य उद्देश्य जनमानस को एड्स जैसी भयानक बीमारी के प्रति जागरूक करना तथा समाज में पनप रही गलत धारणाओं से अवगत करवाना था। प्रशिक्षु छात्रों ने बाजार के पुरोहित मंदिर के पास तथा गांधी पार्क के पास नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को जागरुक भी किया।

पूरे बाजार में नारेबाजी करते हुए चौधरी अड्डा से होकर मिनी सचिवालय के पास रैली को समाप्त किया गया। इस मौके पर प्रबंधन समिति के सचिव ई.राजीव शर्मा तथा निदेशक निर्मला आनंद व सतरूपा मेहता ने अपने सन्देश मे सभी से इस बुराई को समाप्त करने के लिए आह्वान किया। इस रैली में सभी सहायक आचार्य वर्ग तथा कर्मचारी वर्ग भी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें