Site icon Dainik Savera Times

रेलवे स्टेशन चिंतपूर्णी में नही हो रहा ट्रेनों का ठहराव यात्री हो रहे परेशान

दौलतपुर चौक: गगरेट विधान सभा के गांव कुनेरन में बनाए गए चिंतपूर्णी मार्ग रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव की प्रक्रिया लंबे समय से शुरू नहीं हो पाई है। कोरोना काल में इस स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव को बंद कर दिया गया था, लेकिन दोबारा यहां ट्रेनों का ठहराव की ओर रेलवे बोर्ड की ओर से ध्यान नहीं दिया गया है। इसके परिणाम रूवरूप यहां ऑटो रिक्शा से लेकर टैक्सी चालकों आदि का रोजगार भी ठप पड़ चुका है।
बता दें कि उक्त स्टेशन पर करीब तीन ट्रेनों के ठहराव से मां चिंतपूर्णी मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी सुविधा मिलती रही है।

कुनेरन स्थित चिंतपूर्णी मार्ग रेलवे स्टेशन से मां चिंतपूर्णी दरबार के यात्रा के लिए उपयुक्त स्टेशन रहा है। विशेषकर दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ आदि राज्यों के श्रद्धालुओं का इस स्टेशन से सीधा जुड़ाव रहता था। इस स्टेशन के आसपास से चिंतपूर्णी के लिए बस एवं टैक्सी सेवाएं भी उपलब्ध रहती हैं। बड़ी बात यह थी कि चिंतपूर्णी मार्ग स्टेशन से चिंतपूर्णी मंदिर तक करीब लगभग 17 किमी दूरी रहती है, जो कि दिल्ली, पंजाब, चंडीगढ़ आदि विभिन्न राज्यों के श्रद्धालुओं के लिए कम समय में पहुंच का साधन है।

वही क्षेत्र में समाज सेवी संस्था टाएडी एंड सोबर टुमारो फाउंडेशन के अध्यक्ष सुरेश कुमार एवं कुनेरन गांव के प्रधान गुरमुख सिंह की अगुवाई में रेलवे स्टेशन इंचार्ज को ज्ञापन सौंपा गया जिस में कुनेरन में बने करोड़ो की लागत से बने चिंतपूर्णी रेलवे स्टेशन में ट्रेनों के ठहराव हो सके और इसके साथ लगते करीव दस गांवों को ट्रेन की सहूलत मिल सके ।इस मौके पर रवि कुमार सुरेश, मनजीत लक्ष्य राहुल विजय नेत्र ग्राम पंचायत प्रधान गुरमुख सिंह प्रधान पंचायत वार्ड मेंबर आदि सब उपस्थित हैं वही कुनेरन रेलवे स्टेशन अधीक्षक नरेंद्र कुमार व एस एस राणा ने वताया कुनेरन गांव के प्रतिनधियों द्वारा
चिंतपूर्णी रेलवे स्टेशन पर गाड़ियों के ठहराव के मद्देनजर एक ज्ञापन सौंपा गया है जिसे उच्च अधिकारियों को प्रेषित कर दिया है

Exit mobile version