हिमाचल डेस्कः दो जून से पठानकोट–जोगिंद्रनगर रेलखंड पर ट्रेन संचालन शुरू किया जाएगा। रेलवे सेवाओं का हिमाचल प्रदेश में पिछले 12 वर्षों में विस्तार तेज हुआ है। रेल संघर्ष समिति ने कहा कि नए प्रोजेक्टों की मंजूरी, पुराने प्रोजेक्टों के लिए फंड बढ़ाना और समयबद्ध मरम्मत कार्यों में मोदी सरकार का विशेष योगदान रहा है।
ये भी पढ़ें :-
अगस्त 2022 की बाढ़ में हिमाचल और पंजाब सीमा पर स्थित चक्की नदी का रेलवे पुल बह जाने से कनेक्टिविटी प्रभावित हुई थी। रेल संघर्ष समिति ने इस पुल के पुनर्निर्माण की मांग उठाई थी, जिस पर कार्रवाई करते हुए रेल मंत्रालय ने पुनर्निर्माण कार्य शुरू कराया।
समिति के लगातार प्रदर्शन, स्थानीय लोगों की रेल मंत्री व प्रधानमंत्री से बातचीत और सांसद राजीव भारद्वाज की पहल के बाद सरकार ने मार्ग पर ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। रेल संचालन दो जून से बहाल हो जाएगा।
ये भी पढ़ें :-
मेष: दिन शुभ रहेगा...