Site icon Dainik Savera Times

IGMC में इलाज हुआ महंगा, MRI से लेकर पेट स्कैन तक के बढ़े शुल्क

शिमला: हिमाचल प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल आईजीएमसी शिमला में इलाज कराना अब मरीजों के लिए महंगा हो गया है। अस्पताल में एमआरआई, पेट स्कैन समेत विभिन्न जांचों और स्पेशल वार्ड के शुल्कों में बढ़ोतरी कर दी गई है। यह निर्णय अस्पताल की रोगी कल्याण समिति (आरकेएस) की बैठक में लिया गया, जिसके बाद नए शुल्क तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।

आरकेएस की बैठक में बढ़ती लागत और संसाधनों के बेहतर रखरखाव को ध्यान में रखते हुए शुल्कों में संशोधन का फैसला किया गया। नए प्रावधानों के तहत अब आईजीएमसी में पेट स्कैन करवाने पर मरीजों को 10 हजार रुपये खर्च करने होंगे। एमआरआई जांच के लिए भी अलग-अलग श्रेणियों में शुल्क निर्धारित किए गए हैं। अब मरीजों को एमआरआई जांच के लिए 2700 रुपये से लेकर 4000 रुपये तक भुगतान करना होगा।

Exit mobile version