Site icon Dainik Savera Times

‘मेरा गांव, मेरी जिम्मेदारी’ के तहत पौधारोपण

Tree plantation under ‘My Village, My Responsibility’ : कुल्लू। पर्यावरण संरक्षण और गांव को हरा-भरा बनाने के उद्देश्य से यंग वेलफेयर क्लब 15 मिल ने ‘मेरा गांव, मेरी जिम्मेदारी’ अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। क्लब सदस्यों ने विभिन्न स्थानों पर पौधे लगाने के साथ उनके संरक्षण और नियमित देखभाल का संकल्प लिया। क्लब के सदस्यों ने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण की सुंदरता ही नहीं बढ़ाते, बल्कि स्वच्छ हवा, जल संरक्षण और प्राकृतिक आपदाओं के प्रभाव को कम करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। क्लब द्वारा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण का भी संकल्प लिया गया। यंग वेलफेयर क्लब 15 मिल ने बताया कि “मेरा गांव, मेरी जिम्मेदारी” अभियान के माध्यम से गांव की स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और स्थानीय समस्याओं के समाधान के लिए भविष्य में भी विभिन्न सामाजिक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। क्लब ने क्षेत्र के युवाओं और ग्रामीणों से भी अपील की कि वे पर्यावरण संरक्षण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें और एक पेड़, एक सुरक्षित भविष्य” के संकल्प के साथ अधिक से अधिक पौधे लगाएं।
Exit mobile version