Tribal Pride Day Celebrations Begin in Mandi : मंडी। जनजातीय समाज की समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और गौरवशाली इतिहास को सम्मान देने के उद्देश्य से जिला प्रशासन की ओर से जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रमों की शुरुआत की गई। उपायुक्त कार्यालय में अतिरिक्त उपायुक्त प्रियांशु खाती ने दीप प्रज्वलित कर और स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त प्रियांशु खाती ने कहा कि जनजातीय समाज की सांस्कृतिक विरासत, परंपराएं और स्वतंत्रता संग्राम में उनके नायकों का योगदान देश की अमूल्य धरोहर है। बिरसा मुंडा का संघर्ष, साहस और समाज के उत्थान के प्रति उनका समर्पण सदैव सभी के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा। कार्यक्रम की कार्यवाही का संचालन जिला योजना अधिकारी जवाहर लाल वर्मा ने किया। इस अवसर पर जिला भाषा अधिकारी रेवती सैनी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

