Last Updated: October 29, 2026

Dainik Savera Times Logo

कुल्लू में भाजपा की तिरंगा यात्रा, नरोत्तम ठाकुर बोले- तिरंगा देश की आन, बान और शान

August 13, 2026

कुल्लू में भाजपा की तिरंगा यात्रा, नरोत्तम ठाकुर बोले- तिरंगा देश की आन, बान और शान

कुल्लू: जिला कुल्लू के मुख्यालय ढालपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा स्वतंत्रता दिवस को लेकर तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। इस दौरान पूरा ढालपुर देशभक्ति के नारे से गूंज उठा और लोगों को स्वतंत्रता दिवस के बारे में भी जानकारी दी गई।

वहीं, भाजपा कार्यकर्ताओं ने आम जनता से आग्रह किया कि वह तिरंगे का सम्मान करें और देश की आजादी के लिए जिन लोगों के द्वारा बलिदान दिया गया है। उनका भी हमेशा सम्मान करें। इस तिरंगा यात्रा में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। हाथों में तिरंगा लेकर निकले कार्यकर्ताओं ने देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। तिरंगा यात्रा के दौरान भारत माता और राष्ट्रभक्ति से जुड़े नारों के बीच माहौल देशभक्तिमय नजर आया।

यात्रा में शामिल भाजपा नेता नरोत्तम ठाकुर ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस से पहले हर वर्ष तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाता है। इसका उद्देश्य विशेष रूप से युवाओं में देशप्रेम और राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करना है। नरोत्तम ठाकुर ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। तिरंगा यात्रा के माध्यम से युवाओं को देश की एकता और अखंडता के प्रति जागरूक करना भी प्रमुख उद्देश्य है।

उन्होंने कहा कि देश को आजादी दिलाने के लिए लाखों लोगों ने अपना बलिदान दिया। तिरंगा यात्रा के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम के उन शहीदों को याद किया गया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। हर साल भाजपा के द्वारा देशभर में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाता है और हर घर में लोगों को तिरंगा फहराने के लिए भी विशेष रूप से प्रेरित किया जाता है।

📍 Location: Kullu (KULLU)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें