Site icon Dainik Savera Times

नढोली में बेसहारा पशुओं को छोड़ता हुआ ट्राला पकड़ा

शाहपुर (अमित शर्मा) : प्रदेश में जहां बेसहारा पशुओं का आतंक दिन-प्रतिदिन बढ़ रहा है। लोगों ने फसलें तक उगाना बंद कर दी हैं। वहीं उपमंडल शाहपुर के साथ लगती पंचायत नढोली में देर रात कुछ लोगों ने फसलों को बचाने के लिए पहरा लगाया था, जिसमें एक ट्राले में बेसहारा पशुओं को उतारते हुए पकड़ लिया। साथ ही ग्रामीणों रवि सरोच, गुलशन कुमार, कर्मचंद, जगदीश चंद उधम सिंह, ज्ञान सिंह, दयानन्द, करनैल सिंह, उपप्रधान अनिल जरियाल, रघु शर्मा, जिन्दू जरियाल ने ऑल्टो गाड़ी व एक ट्राले को जब्त कर लिया।

साथ ही सुबह आरोपियों को नढोली में बुलाया गया तथा पंचायत उपप्रधान अनिल जरियाल सहित 200 के करीब लोगों की मौजूदगी में आरोपियों के घर बेसहारा पशुओं को बांधने की सहमति जताई तथा वापिस बेसहारा पशुओं को आरोपियों के घर भेजा। स्थानीय लोगों ने बताया कि इन पशुओं की वजह से हमारी फसलें बर्वाद हो रही हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग उठाई है कि ऐसे लोगों पर कड़ी कार्यवाही की जाए।

Exit mobile version