Site icon Dainik Savera Times

आर्मी कैंटीन का समान ले जा रहा ट्रक पलटा, सेना का जवान घायल

पठानकोट मंडी राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर भाली के समीप एक बड़ा हादसा हुआ है। आपको बता दें कि पठानकोट से धर्मशाला की ओर एक ट्रक आर्मी कैंटीन का समान लेकर जा रहा था कि भाली में एक ट्रैक्टर ने जैसे कि कट मारा वैसे ही पीछे से आ रहा ट्रक पलट गया। जिसमें सवार एक जवान का हाथ ट्रक के नीचे आ गया, जिसे बडी मशक्कत के बाद निकाला गया। हाथ मे गम्भीर चोट आई है। वहीं स्थानीय युवक घायल जवान को अपनी गाड़ी में शाहपुर अस्पताल ले गए जहाँ से प्राथमिक उपचार के बाद घायल को टांडा मेडिकल कॉलेज रैफर कर दिया।

Exit mobile version