Last Updated: September 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

टीवीएस सप्लाई चैन सॉल्यूशन में फ्लोर स्टाफ के 150 पदों पर भर्ती

September 20, 2026

टीवीएस सप्लाई चैन सॉल्यूशन में फ्लोर स्टाफ के 150 पदों पर भर्ती

कुल्लू। टीवीएस सप्लाई चैन सॉल्यूशन लिमिटेड, नालागढ़ द्वारा पुरुष उम्मीदवारों के लिए फ्लोर स्टाफ के 150 रिक्त पदों को भरने के लिए रोजगार कार्यालय को मांग अधिसूचित की गई है। जिला रोजगार अधिकारी विनोद कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त भर्ती के लिए नियोक्ता द्वारा जिला रोजगार कार्यालय कुल्लू में कैंपस इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास तथा आयु सीमा 18 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है। चयनित उम्मीदवारों को 14,300 रुपये मासिक वेतन के साथ ईएसआईसी एवं पीएफ की सुविधा प्रदान की जाएगी। इसके अलावा परिवहन सुविधा, दो समय का भोजन तथा दो समय की चाय भी उपलब्ध करवाई जाएगी। नौकरी का कार्यस्थल नालागढ़ रहेगा।

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार अपने अनिवार्य मूल दस्तावेजों, हिमाचली प्रमाण पत्र, रोजगार कार्यालय पंजीकरण प्रमाण पत्र, शैक्षणिक प्रमाण पत्रों तथा दो पासपोर्ट साइज फोटो सहित 22 सितंबर को प्रातः 11 बजे जिला रोजगार कार्यालय कुल्लू में पहुंचकर कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं।

उन्होंने कहा कि साक्षात्कार में भाग लेने के लिए उम्मीदवार का नाम हिमाचल प्रदेश के किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत होना अनिवार्य है। जिन उम्मीदवारों का पंजीकरण नहीं हुआ है, वे ऑनलाइन अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। इसके लिए इच्छुक उम्मीदवार **www.eemis.hp.nic.in** पोर्टल पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय कुल्लू के दूरभाष नंबर 01902-222522 पर संपर्क किया जा सकता है। साक्षात्कार में भाग लेने के लिए किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।

📍 Location: Kullu (Kullu)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें