Site icon Dainik Savera Times

बंजार में आग लगने से ढाई मंजिला मकान जलकर राख, करीब 30 लाख की संपत्ति का हुआ नुकसान

कुल्लू (सृष्टि) : जिला कुल्लू के बंजार उपमंडल की मोहनी पंचायत के सांधा गांव में आग लगने की घटना सामने आई है। मामला सोमवार सुबह का है, जब गांव में आग लगने की घटना सामने आई। जहां लकड़ी का बना एक ढाई मंजिला मकान में आग लग गई और सड़क मार्ग पास न होने के कारण इस आग को बुझाने में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा, जिसके चलते पूरा घर जलकर राख हो गया।

हालांकि अग्निशमन टीम भी आग लगने की सूचना मिलते ही रवाना हो गई, लेकिन सड़क दूर होने के कारण आग बुझाने में समय लग गया। जिस कारण पूरा का पूरा मकान जलकर राख हो गया। आग लगने से इस घर में रहने वाला पूरा परिवार बेघर हो चुका है। अभी भी आग लगने के कारणों का पता नही चल पाया है। बताया जा रहा है की इस अग्निकांड में करीब 30 लाख रुपए की संपत्ति के नुकसान का अनुमान है।

Exit mobile version