Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

राष्ट्रीय राजमार्ग 5 बशाडा नाल के पास दो बसों की हुई टक्कर, यात्री को आई मामूली चोटें

August 28, 2023

राष्ट्रीय राजमार्ग 5 बशाडा नाल के पास दो बसों की हुई टक्कर, यात्री को आई मामूली चोटें

रामपुर बुशहर (मीनाक्षी) : रामपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग 5 बशाडा नाला के साथ आपस मे दो बसों के टकराने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार झाकड़ी से रामपुर की ओर निजी बस किंगफेड बस झाकड़ी से रामपुर की तरफ आ रही थी। इसी दौरान रामपुर से झाकड़ी की तरफ रामपुर एचटीसी डिपो की बस जा रही थी। ऐसे में यहां मोड़ के पास दोनों बसों की आपसी में टक्कर ही गई। गनीमत यह रही कि किसी भी प्रकार का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। यह मामला सुबह 9 बजे के करीब पेश आया है। इसमें कुछ सवारियों को मामूली चोटें आई है, जिन्हें उपचार के लिए खनेरी अस्पताल भेज दिया गया है। वहीं मौके के लिए रामपुर पुलिस की टीम रवाना हो चुकी है और आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

वहीं इन बसों के आप में टकराने से राष्ट्रीय राजमार्ग भी पूरी तरह से बाधित हुआ है यहां पर वाहनों की आवाजाही कुछ समय के लिए बंद हो चुकी है। वहीं जानकारी देते हुए अड्डा प्रभारी रामपुर स्वरूप ने बताया कि रामपुर से रिकांगपिओ को जाने वाली एचआरटीसी बस निजी बस के साथ टकरा गई। जिसमें कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि इसमें बस को काफी नुकसान हुआ है। वहीं रामपुर से रिकांगपिओ के लिए दूसरी बस भेज दी गई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें