Site icon Dainik Savera Times

लाहौल स्पीति में ड्रिलबुरी परिक्रमा के दौरान 2 महिला श्रद्धालुओं की मौत

केलांग : जनजातीय जिला लाहौल स्पीति में ड्रिलबुरी परिक्रमा के दौरान दो महिला श्रद्धांलुओं की मौत हो गई है जबकि कुछ लोग घायल बताए जा रहे हैं। दर्दनाक घटना वीरवार सुबह सवेरे की है जब लाहौल स्पीति के केलांग क्षेत्र में पवित्र पर्वत ड्रिलबुरी की परिक्रमा के लिए भारी संख्या में श्रद्धालू पहुंचे। इस दौरान बर्फबारी का दौर भी शुरू हो गया। कठिन पत्थरीला रास्ता और फिसलन होने के कारण कुछ पर्यटक गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए केलांग अस्पताल पहुंचाया गया जहां दो महिला श्रद्धांलुओं को मृत घोषित कर दिया गया।

पुलिस ने शवों को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घायलों का उपचार किया जा रहा है। पूर्व विधायक रवि ठाकुर ने हादसे पर गहरा शोक प्रकट किया ओर इसके लिए प्रशासन की तैयारोयों पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि खराब मौसम के बीच आयोजित इस अत्यंत कठिन धार्मिक यात्रा के दौरान प्रशासन और आपदा प्रबंधन का रवैया गैर-जिम्मेदाराना रहा।उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं के साथ समय पर मौसम संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा नहीं की गईं।

उन्होंने मांग की है कि भविष्य में इस प्रकार की दुखद घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए दुर्गम धार्मिक यात्राओं के दौरान सुरक्षा और बचाव के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं, ताकि किसी भी श्रद्धालु की जान जोखिम में न पड़े। एसपी लाहौल स्पीति ने बताया कि मृतक महिलाओं की पहचान दावा डुमा पत्नी टशी छेरिंग निवासी बारा कगजोरा पश्चिम बंगाल तथा यंगज़ीन पुत्री कुनु राम निवासी केलांग जिला लाहौल स्पीति के रूप में हुई है। मृतकों के परिवार को जिला प्रशासन द्वारा 25-25 हजार रुपए की फ़ौरी राहत प्रदान कर दी गई है।

Exit mobile version