Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

बी टी सी स्कूल की दो छात्राओं ने उत्तीर्ण की दीनदयाल छात्रवृति परीक्षा

October 20, 2023

बी टी सी स्कूल की दो छात्राओं ने उत्तीर्ण की दीनदयाल छात्रवृति परीक्षा

नूरपुर (पंकज कौशल): भारत सरकार द्वारा चलाई गई दीनदयाल स्पर्श छात्रवृति योजना के अंतर्गत शिक्षा खंड नूरपुर के सभी विद्यालयों में 50अंको की लिखित परीक्षा आयोजित की गई। इस परीक्षा में राजकीय आदर्श कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नूरपुर की नौवीं कक्षा की दो छात्राओं ईशा चौधरी तथा केतिका शर्मा ने उत्तीर्ण करके विद्यालय की गरिमा को बड़ाया।यह इस छात्रवृति का पहला पड़ाव था। इस के बाद यह दोनो छात्राएं 500 शब्दों की निबंध लेखन प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी। यह प्रतियोगिता राज्य स्तरीय होगी जिसमे पूरे राज्य से चयनित 171 विद्यार्थी हिस्सा लेंगे । इस प्रतियोगिता में चयनित छात्र भारत सरकार के डाक विभाग की ओर से छः हजार रुपए सालाना छात्रवृति प्राप्त करेंगे। दोनो छात्राओं को स्कूल की प्रधानाचार्य,स्टाफ व बच्चो ने अग्रिम शुभकामनाएं दी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें