Two Jogindernagar Students Make It to ELC Top 10 : मंडी। जिला स्तरीय इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब (ELC) प्रतियोगिताओं में जोगिंदर नगर विधानसभा क्षेत्र के दो विद्यार्थियों ने टॉप-10 में स्थान हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में दयानंद भारतीय पब्लिक स्कूल के आरव ठाकुर और निबंध लेखन प्रतियोगिता में जोगिंदर नगर कॉलेज की छात्रा सिमरन ने यह उपलब्धि हासिल की। दोनों विद्यार्थी अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए शिमला जाएंगे। एसडीएम मनीश चौधरी ने विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों और शिक्षकों को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
उन्होंने बताया कि जिला स्तर पर चयनित दोनों विद्यार्थी अब आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए शिमला जाएंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि दोनों विद्यार्थी राज्य स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जोगिंदर नगर क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे।