हिमाचल डेस्कः ऊना में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां एक निजी स्कूल बस की चपेट में आने से दो मासूम बच्चियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि यह हादसा माउंट कार्मल स्कूल की बस के साथ हुआ। घायल दोनों बच्चियां इसी स्कूल की छात्राएं बताई जा रही हैं।
ये भी देखें :-
दोनों घायल छात्राएं सगी बहनें
मिली जानकारी के मुताबिक रैसरी गांव निवासी सुशील की बेटियां आशश्वी और परीक्षा, जो एलकेजी और यूकेजी की छात्राएं हैं, स्कूल बस से घर लौट रही थीं। बस से उतरने के बाद जब चालक बस को मोड़ रहा था, उसी दौरान दोनों बच्चियां बस के नीचे आ गईं।
स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल
हादसे में दोनों बच्चियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों बच्चियों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया।
पुलिस ने शुरू की जांच
हादसे की खबर फैलते ही पूरे इलाके में चिंता और दुख का माहौल बन गया। स्थानीय लोग दोनों बच्चियों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। वहीं, मामले को लेकर पुलिस ने भी जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
ये भी पढ़ें :-

