Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

हरिपुर-क्वानू मीनस मार्ग पर पिकअप गहरी खाई में गिरने से चौपाल के दो मजदूरों की मौत, एक घायल

December 9, 2023

हरिपुर-क्वानू मीनस मार्ग पर पिकअप गहरी खाई में गिरने से चौपाल के दो मजदूरों की मौत, एक घायल

हिमाचल: हरिपुर-क्वानू मीनस मार्ग पर शुक्रवार को पिकअप 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई, जिससे हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के चौपाल निवासी दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया है। हादसा तब हुआ, जब चालक गाड़ी से नीचे था और वाहन अचानक पीछे जाने लगा और खाई में गिर गया। शुक्रवार सुबह साढ़े छह बजे विकासनगर से वाहन चूना लेकर हिमाचल प्रदेश के शिमला के नेरवा तहसील क्षेत्र के चौपाल जा रहा था। वाहन में चालक सहित तीन लोग सवार थे।

हरिपुर-क्वानू मीनस मार्ग पर चालक वाहन सड़क पर खड़ा कर नीचे उतरा। इस दौरान अचानक वाहन पीछे की ओर जाने लगा। जब तक कोई कुछ समझ पाता वाहन 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। एसडीआरएफ डाकपत्थर की टीम ने रेस्क्यू कर रोहित (19) पुत्र दिल बहादुर और मोहन लाल (25) पुत्र रतिराम के शवों खाई से बाहर निकाला। दोनों शिमला जिले चौपाल के रहने वाले हैं। शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। गंभीर रूप से घायल विख्यात पुत्र जोगेंद्र सिंह भी चौपाल का ही रहने वाला है। तहसीलदार चकराता केडी जोशी ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें