कांगड़ा: परागपुर के नंगल चौक गांव में गुरुवार दोपहर को उस समय बड़ा हादसा टल गया, जब सत्संग घर में चबूतरा निर्माण के दौरान दो मजदूर भारी मलबे में दब गए। कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें बाहर निकाला गया तथा उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल डाडासीबा ले जाया गया। घायलों की पहचान रविंद्र कुमार पुत्र बाबूराम व सुनील कुमार पंचायत गुरनाबाद के रूप में हुई है। इस हादसे में एक व्यक्ति को आसानी से बाहर निकाल लिया गया, जबकि दूसरे को बाहर निकालने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। डाडासीबा सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे टीएमसी रेफर कर दिया गया। डाडासीबा फायर चौकी इंचार्ज अजय कुमार ने बताया कि घटनास्थल पर करीब डेढ़ घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद एक व्यक्ति को बाहर निकाल लिया गया।
मेष: दिन शुभ रहेगा...