रोहड़ू: रोहड़ू उपमंडल में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस थाना रोहड़ू ने एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए 83 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) के साथ पंजाब के दो युवकों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई मेहंदली पुल के समीप की गई। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान जशनदीप सिंह (25) तथा धरमप्रीत सिंह (25) दोनों निवासी जिला मोगा, पंजाब के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी किसी उद्देश्य से रोहड़ू क्षेत्र में पहुंचे थे।
पुलिस को गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई अंजाम दी गई। मौके पर तलाशी के दौरान उनके कब्जे से भारी मात्रा में चिट्टा बरामद किया गया, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में नशे की खेप बाहरी राज्य से लाई जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि यह हेरोइन कहां से लाई गई और इसे क्षेत्र में किन लोगों तक सप्लाई किया जाना था। एसडीपीओ रोहड़ू ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...