Last Updated: October 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

पीर निगाह में श्रद्धालुओं से भरा वाहन खाई में गिरा, हादसे पर नड्डा-बिंदल-जयराम ने जताया दुख

August 25, 2026

पीर निगाह में श्रद्धालुओं से भरा वाहन खाई में गिरा, हादसे पर नड्डा-बिंदल-जयराम ने जताया दुख

शिमला: ऊना जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल पीर निगाह के समीप श्रद्धालुओं से भरे वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने की घटना पर भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल और नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने गहरा दुख व्यक्त किया है। हादसे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के घायल होने की सूचना है।

हरियाणा से पीर निगाह पहुंचे थे श्रद्धालु

भाजपा नेताओं ने कहा कि हरियाणा से पीर निगाह में माथा टेकने आए श्रद्धालुओं के साथ हुआ हादसा अत्यंत पीड़ादायक है। उन्होंने सभी घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हुए कहा कि इस कठिन समय में उनकी संवेदनाएं घायलों और उनके परिजनों के साथ हैं।

घायलों को मिले सर्वोत्तम उपचार

भाजपा नेताओं ने प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग से अपील की कि सभी घायलों के उपचार के लिए हर संभव व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। गंभीर रूप से घायल श्रद्धालुओं को आवश्यकता के अनुसार उच्च चिकित्सा संस्थानों में रेफर किया जाए और इलाज में किसी भी प्रकार की कमी न रहने दी जाए।

मालवाहक वाहन खाई में गिरा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीर निगाह मंदिर से कुछ दूरी पर उतराई में श्रद्धालुओं को ले जा रहा मालवाहक वाहन चालक के नियंत्रण से बाहर होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरा। हादसे के बाद स्थानीय लोगों, राहगीरों और अन्य श्रद्धालुओं ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य में सहयोग किया। भाजपा नेताओं ने संकट की घड़ी में मदद के लिए आगे आए सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।

धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग

जगत प्रकाश नड्डा, डॉ. राजीव बिंदल और जयराम ठाकुर ने कहा कि धार्मिक स्थलों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की आवाजाही को देखते हुए उनकी सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पीर निगाह मार्ग पर पूर्व में भी मालवाहक वाहनों से जुड़े हादसे सामने आ चुके हैं।

भाजपा नेताओं ने प्रशासन से इस मामले को गंभीरता से लेते हुए मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और यातायात नियमों का प्रभावी ढंग से पालन सुनिश्चित करने की मांग की, ताकि भविष्य में ऐसी दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

घायलों और परिजनों को हर संभव सहायता देने की अपील

भाजपा नेताओं ने कहा, “हम ईश्वर से सभी घायल श्रद्धालुओं के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करते हैं। प्रशासन घायलों एवं उनके परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध करवाए।

📍 Location: शिमला (शिमला)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें