Site icon Dainik Savera Times

Una पुलिस ने गगरेट से पकड़ी प्रतिबंधित नशीली दवाओं से भारी खेप, 3 गिरफ्तार

ऊना (राजीव भंनोट व दवेंद्र सूद) : ऊना पुलिस द्वारा गगरेट में ट्रक यूनियन के पास लगाए गए नाके के दौरान एक पिकअप गाड़ी से प्रतिबंधित नशीली दवाओं की बड़ी खेप पकड़ने में सफलता हासिल की है। एडिशनल एसपी संजीव भाटिया ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया की पुलिस द्वारा गगरेट में ट्रक यूनियन के पास पुलिस द्वारा नाका लगाया हुआ था। इस दौरान एक महिंद्रा पिकअप गाड़ी को जांच के लिए रोका तो उसमें से प्रतिबंधित नशीली दवाओं की भारी खेप पकड़ने में सफलता मिली है। पुलिस ने मौके से तीन लोगों को भी गिरफ्तार किया है, जिन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। इन दवाइयों की कीमत बाज़ार में लाखों रुपए में आंकी जा रही है। यह नशे का समान दो बड़े पार्सल में लाया जा रहा था। फिलहाल पुलिस द्वारा इस मामले की जांच आरंभ कर दी गई है और इस मामले में और कौन-कौन लोग शामिल है उन्हें भी जल्द पकड़ा जाएगा।

Exit mobile version