Site icon Dainik Savera Times

ऊना पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बसोली में 128 अफीम के पौधे किए बरामद, मामला दर्ज

Moga Police Action

Moga Police Action

Una Police : नशे के खिलाफ हिमाचल पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया गया है इसी कड़ी में ऊना पुलिस को नशे के खिलाफ एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने ऊना जिला में अफीम की खेती को पकड़ा है दरसल पुलिस के एएसआई संजीव चंदेल अपनी टीम के साथ गस्त पर मौजूद थे। उन्हें सूचना मिली की बसोली गांव में एक व्यक्ति द्वारा अफीम की अवैध खेती की गई है।

बसोली में 128 अफीम के पौधे किए बरामद,

अधिकारी अपनी टीम के साथ ग्राम बसोली पहुंचे और उन्होंने पंचायत के प्रतिनिधियों को साथ लेकर मौके पर पहुंचे। उन्होंने पाया कि एक व्यक्ति द्वारा सरसों के खेत के साथ ही अफीम की अवैध खेती की हुई थी। पुलिस ने अफीम की खेती से करीब 128 पौधे अफीम के उखाड़े हैं और उन्हें अपने कब्जे में लिया है। पुलिस ने अफीम की खेती करने वाले व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

एडिशनल एसपी संजीव भाटिया ने जानकारी देते हुए बताया है कि पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान में आगे भी इसी प्रकार नशे के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होती रहेगी। उन्होंने कहा नशे का कारोबार करने वाले और इनमें शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्श नहीं जाएगा।

ये भी पढ़ें- ईरान पर इजरायल का सख्त रुख बरकरार, नेतन्याहू बोले- ‘अभी खत्म नहीं हुआ अभियान’

Exit mobile version