Site icon Dainik Savera Times

ऊना में नशा तस्करों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नाकाबंदी के दौरान 102 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़ा गया युवक

नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान

नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान

बड़ूही (ऊना): ऊना जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बंगाणा पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक युवक को भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई क्षेत्र में सक्रिय नशा तस्करों पर लगाम कसने की दिशा में अहम मानी जा रही है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि इलाके में नशीले पदार्थ की तस्करी की जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने गांव नलूट लठियाणी के पास नाकाबंदी की। इस दौरान संदेह के आधार पर एक युवक को रोका गया। तलाशी लेने पर उसके पास से 102 ग्राम हैरोइन (चिट्टा) बरामद की गई, जिसे मौके पर ही कब्जे में ले लिया गया।

J&K Weather: जम्मू-कश्मीर में बढ़ी सर्दी, एक दिन में 5.5 डिग्री तक लुढ़का पारा

गिरफ्तार किए गए युवक की पहचान विशाल सिंह राणा निवासी गांव पुखरा, डाकघर जखेड़ा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। उसे अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड लेने की प्रक्रिया की जा रही है, ताकि आगे की पूछताछ की जा सके।

पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की कड़ियों को खंगालने में जुटी है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि नशीला पदार्थ कहां से लाया गया था और इसकी सप्लाई कहां की जानी थी। थाना प्रभारी रोहित चौधरी ने बताया कि नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की मुहिम लगातार जारी रहेगी।

2026 गणतंत्र दिवस समारोह जम्मू में आयोजित, LG Sinha करेंगे परेड का निरीक्षण

उन्होंने लोगों से अपील की कि नशे से जुड़ी किसी भी जानकारी को पुलिस के साथ साझा करें, ताकि इस सामाजिक बुराई को जड़ से खत्म किया जा सके। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि सूचना देने वालों की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

Exit mobile version